
ब्लेड से लिखा था छात्रा के सीने पर अपना नाम, बनाया था अश्लील वीडियो... पुलिस ने धर दबोचा आरोपी
AajTak
ब्लेड से नाबालिग लड़की के सीने अपना नाम लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को उसके दोस्तों की तलाश है. आरोपी ने इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती की थी फिर उसका रेप किया था. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से साढ़े दस लाख रुपये ऐंठ लिए थे.
कानपुर में आठवीं की नाबालिग छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके उसका रेप करने वाले आरोपी अमन सोनकर गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला सामने आने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. ग्वालटोली के एसीपी अकमल खान का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा गया है. उसके साथियों की तलाश की जा रही है. मामले में जांच जारी है.
कोर्ट से बाहर लाए गए आरोपी अमन सोनकर से जब आजतक की टीम ने सवाल किए कि उसने नाबालिग के साथ प्यार का झूठा नाटक करके ऐसा क्यों किया, क्यों उसके सीने पर ब्लेड से नाम लिखा? इन सवालों पर आरोपी चुप रहा. उसने कुछ भी नहीं कहा. इसके बाद पुलिस टीम उसे कोर्ट से सीधे जेल ले गई.
दरसअल, शनिवार को ग्वालटोली थाना में एक व्यक्ति आठवीं में पढ़ने वाली अपनी नाबालिग के साथ पहुंचा था. उसका कहना था बेटी के साथ मोहल्ले में रहने वाले अमन सोनकर ने दोस्ती करने के बाद गलत काम किया है. कहा गया कि था कि आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए ब्लेड से छात्रा के सीने पर अपना नाम भी लिखा,अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर लाखों की रकम भी ऐंठी.
पहले दिया मंगलसूत्र
छात्रा ने बताया था कि मुहल्ले में रहने वाले युवक अमन ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ हैवानियत की. ब्लेड से उसके सीने पर अपना नाम लिख दिया था. गला काटने की धमकी दी थी और अश्लील वीडियो भी बना लिया था. इस बाद उसने मुझे ब्लैकमेल करके पहले तो मां का मंगलसूत्र मंगवाया. पीड़िता ने बताया कि डर के मारने उसने मंगलसूत्र चोरी करके अमन को दे दिया, लेकिन वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगा था.
ऐंठे साढ़े दस लाख रुपये

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



