
ब्लास्ट हुआ और घबराकर बेसमेंट में घुस गए लोग... 20 की वहीं धुएं में घुट गईं सांसें, गोवा नाइट क्लब हादसे में 23 की मौत
AajTak
गोवा की राजधानी पणजी से 25 किमी दूर अरपोरा इलाके में शनिवार आधी रात बड़ा हादसा हो गया. यहां एक रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में किचन में सिलेंडर ब्लास्ट से आग भड़क गई और देखते ही देखते बेसमेंट तक पहुंच गई. लोग बाहर निकलने की जगह नीचे भागे, जहां धुएं ने उनकी सांसें छीन लीं.
गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया. कुछ सेकंड में आग ऐसी भड़की कि लोगों को बाहर निकलने तक का वक्त नहीं मिला. भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया. हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 की जान दम घुटने से गई, जबकि तीन लोग जिंदा जल गए. विधायक माइकल लोबो ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया है और क्लबों के सेफ्टी ऑडिट की मांग की है.
गोवा के अरपोरा गांव स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ, जब किचन एरिया में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ. चंद सेकंड में आग ने पूरे किचन को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बेसमेंट तक धुएं का गुबार भर गया.
बचने के लिए बेसमेंट की तरफ भागे लोग
क्लब का बेसमेंट उस वक्त कर्मचारियों से भरा हुआ था. ज्यादातर लोग वहीं काम कर रहे थे. जैसे ही आग लगी, अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग बाहर की तरफ भागने की बजाय बेसमेंट की ओर भागे, जहां धुएं की चादर पहले से फैल चुकी थी.
हादसे में मरने वालों में 20 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि तीन लोगों के शव बुरी तरह झुलसे हुए मिले. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना को राज्य के लिए ‘बहुत दर्दनाक दिन’ बताया और मामले की जांच के आदेश दिए.
होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











