
ब्लास्ट से पहले 10 मिनट के लिए पुरानी दिल्ली की मस्जिद में गया था आतंकी उमर, CCTV में दिखा चेहरा
AajTak
आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले वह पुरानी दिल्ली की फैज़-ए-इलाही मस्जिद गया था, जहां करीब 10 मिनट तक रुका और मस्जिद के CCTV में कैद हुआ. जांच में पता चला है कि वह फरीदाबाद से भागकर मेवात और फिरोजपुर झिरका होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली पहुंचा था.
लाल किले के पास धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद उर्फ उमर नबी को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, धमाका करने से ठीक पहले उमर पुरानी दिल्ली की फैज़-ए-इलाही मस्जिद गया था, जो रामलीला मैदान के कोने पर तुर्कमान गेट के सामने स्थित है. बताया जा रहा है कि उमर वहां करीब 10 मिनट से ज्यादा समय तक रुका था.
उमर का फरीदाबाद से दिल्ली तक का पूरा रूट
मस्जिद के सीसीटीवी फुटेज में वह अंदर जाते और बाहर आते हुए साफ दिखाई दिया है. यह मस्जिद तब्लीगी जमात से जुड़ी बताई जा रही है. इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने उमर के फरीदाबाद से लेकर दिल्ली तक के पूरे रूट का पता लगाया है. जांच में सामने आया कि वह फरीदाबाद से भागकर मेवात होते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचा था.
यहां से वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस दिल्ली लौटा. रास्ते में उसने एक ढाबे पर रात गुजारी और कार में ही सोया. इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई हाइवे से होते हुए फरीदाबाद के रास्ते बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुआ. उसकी कार की तस्वीरें एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं.
उमर की इको स्पोर्ट्स कार मिलने से हड़कंप
फरीदाबाद में उमर की संदिग्ध इको स्पोर्ट्स कार मिलने के बाद हड़कंप मच गया. देर रात से एनएसजी और केंद्रीय एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं. कार को फिलहाल जनता से दूर रखा गया है, क्योंकि शक है कि उसमें विस्फोटक सामग्री हो सकती है. एनएसजी की क्लियरेंस मिलने तक वाहन किसी अन्य एजेंसी या पुलिस को नहीं सौंपा जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












