
ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के मुसलमानों पर इतना हंगामा क्यों हो रहा?
AajTak
ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के ग्रूमिंग गैंग्स द्वारा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला तूल पकड़ रहा है. सरकार और मीडिया इन्हें 'एशियन गैंग्स' कहकर वास्तविकता को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं. इलॉन मस्क ने प्रधानमंत्री केयर स्टामर पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कठोर कार्रवाई से बच रही है. ब्रिटेन में बदलती जनसांख्यिकी और शरिया अदालतों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










