
ब्रिटेन के ज्यादातर वोटर मानते हैं ऋषि सुनक साबित होंगे अच्छे प्रधानमंत्री: ओपिनियन पोल
AajTak
ऋषि सुनक इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके नारायण मूर्ति के दामाद हैं. वह यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं. सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं
ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मतदाताओं में से लगभग आधे का मानना है कि ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री होंगे. ओपिनियन पोल में ऋषि सुनक को PM की रेस में सबसे आगे बताया गया. पोल में शामिल लोग सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक हैं. मौजूदा समय में कार्यवाहक प्रधानंमंत्री बोरिस जॉनसन इसी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हाल ही में जॉनसन ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा था कि आप चाहें तो किसी का भी समर्थन करें, लेकिन ऋषि सुनक का न करें.
सर्वे में 4,400 से अधिक लोग शामिल उल्लेखनीय है कि 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन करने वालों में से 48 प्रतिशत का मानना है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे. 'द संडे टेलीग्राफ' की एक खबर के अनुसार जेएल पार्टनर्स की ओर से किये गये ओपनियन पोल में 4,400 से अधिक लोगों को शामिल किया गया.
जॉनसन ऋषि के विरोध में यह पहला सर्वेक्षण है जिसमें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश मंत्री लिज़ ट्रस को दूसरे स्थान पर रखा गया है. न्यूज एजेंसी को एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन विदेश मंत्री लिज ट्रस का समर्थन करना चाहते हैं. मालूम हो कि जॉनसन और उनका खेमा ऋषि सुनक 'नहीं' के रूप में एक गुप्त अभियान चला रहा है.
नारायण मूर्ति के दामाद हैं ऋषि सुनक ऋषि सुनक इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके नारायण मूर्ति के दामाद हैं. वह यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं. सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं और वित्त मंत्री के सेकंड इन कमांड भी रह चुके हैं.
ऋषि सुनक दो राउंड के बाद एक अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन उनकी राह में अभी कई दिक्कतें है. बोरिस जॉनसन ऋषि सुनक को बतौर प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते. वे सुनक के अलावा दूसरे उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









