
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को कैंसर, शाही परिवार ने दी जानकारी
AajTak
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles) कैंसर से जूझ रहे हैं. बकिंघम पैलेस की तरफ से बयान जारी कर ये जानकारी दी गई है.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles) कैंसर से जूझ रहे हैं. बकिंघम पैलेस की तरफ से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.
बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि किंग चार्ल्स एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं. यह प्रोस्टेट कैंसर नहीं है, लेकिन हाल में बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज के दौरान इसका पता चला है. हालांकि, अभी तक कैंसर के प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है.
बयान में कहा गया कि नियमित इलाज के दौरान किंग चार्ल्स में कैंसर का पता चला है. इसकी वजह से डॉक्टर्स ने किंग चार्ल्स को सार्वजनिक तौर पर कोई भी काम करने से इनकार कर दिया है. हालांकि, इस दौरान वह आधिकारिक काम करते रहेंगे. किंग अपनी मेडिकल टीम के आभारी हैं.
किंग चार्ल्स को कैंसर होने की खबर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह जल्द ही पूरी ताकत से लौटेंगे. मैं जानता हूं कि पूरा देश उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है.
73 साल की उम्र में बने थे राजा
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स III ब्रिटेन के राजा बने थे. पिछले साल मई में उनकी ताजपोशी हुई थी. इसके बाद उन्हें किंग चार्ल्स III के नाम से संबोधित किया जाता है. वो 73 साल की उम्र में राजा बने थे.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









