
ब्रिटेन की पीएम Liz Truss का इस्तीफा, सिर्फ 45 दिन में छोड़नी पड़ी कुर्सी
AajTak
Liz Truss ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका कार्यकाल सिर्फ 45 दिन का रहा है. लंबे समय से कयास लग रहे थे कि उनका इस्तीफा होने वाला है. अब वो फैसला ले लिया गया है.
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका कार्यकाल सिर्फ 45 दिन का रहा है. लंबे समय से कयास लग रहे थे कि उनका इस्तीफा होने वाला है. अब वो फैसला ले लिया गया है. इस्तीफे के बाद लिज ट्रस ने भी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दे दी है.
इस्तीफा देने के बाद लिज ट्रस का पहला बयान
उन्होंने कहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मुझे लगता है कि मैं उन वादों को पूरा नहीं कर पाई, जिनके लिए मैं लड़ी थी. मैंने जानकारी दे दी है कि अब प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रही हूं. लिज ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जब वे पीएम बनी थीं, तब देश में आर्थिक स्थिरता नहीं थी. परिवारों को चिंता थी कि बिल कैसे जमा किए जाएं. वे कहती हैं कि हमने टैक्स कम करने का सपना देखा था, मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव डालने की कोशिश की थी, लेकिन मुझे लगता है कि वर्तमान में मैं डिलीवर नहीं कर पाई हूं. इसलिए इस्तीफा दे रही हूं.
जानकारी के लिए बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के 530 सदस्यों के YouGov सर्वेक्षण में भी पाया गया था कि 55% सदस्य का मानना है कि लिज ट्रस को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. कुछ दूसरे सर्वे में भी संकेत दे दिए गए थे कि लिज ट्रस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. उनकी खुद की पार्टी ही उनके फैसलों से खफा चल रही थी.
लिज के किस फैसले पर था बवाल
यहां ये जानना जरूरी है कि लिज ट्रस ने पीएम रहते हुए हाल ही में संसद में मिनी-बजट पेश किया था. इस बजट में उन्होंने टैक्स बढ़ोतरी और महंगाई पर रोक लगाने वाले कदम उठाए थे. लेकिन जल्द ही इन फैसलों को सरकार ने वापस ले लिया. चुनाव प्रचार के दौरान भी उनका ये बड़ा वादा था कि टैक्स कटौती की जाएगी. लेकिन उन्होंने अपने उसी फैसले को वापल ले लिया जिस वजह से पार्टी के अंदर ही कई लोग नाराज हो गए और ट्रस पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









