
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने चलती कार में हटाई सीट बेल्ट, विवाद बढ़ा तो मांगी माफी
AajTak
ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड की यात्रा के दौरान एक वीडियो बनाया था. इसमें उन्होंने देशभर में 100 से अधिक परियोजनाओं के लिए फंड देने के लिए सरकार की नई घोषणाओं को बढ़ावा देने के लिए वीडियो बनाया था. इस दौरान उन्होंने सीट बेल्ट उतार दिया था. विपक्षी लेबर पार्टी ने इस वीडियो को लेकर ऋषि सुनक पर निशाना साधा था.
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कार में सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाने के लिए माफी मांगी है. सुनक की ओर से कहा गया है कि यह एरर ऑफ जजमेंट था. ऋषि सुनक ने इस गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी.
ब्रिटिश सरकार के एक प्रवक्ता जेमी डेविस ने कहा कि ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड की यात्रा के दौरान आधिकारिक सरकारी कार में बैठे हुए एक वीडियो बनाते वक्त सीट बेल्ट हटाई. यह एरर ऑफ जजमेंट था. जेमी डेविस ने कहा कि ऋषि सुनक ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी. सुनक का मानना है कि सभी को सीट बेल्ट पहनना चाहिए. ब्रिटेन में सीट बेल्ट न पहनना जुर्म है. इसके लिए यहां 500 पाउंड का जुर्माना भी लगता है.
विपक्ष ने साधा था निशाना दरअसल, ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड की यात्रा के दौरान एक वीडियो बनाया था. इसमें उन्होंने देशभर में 100 से अधिक परियोजनाओं के लिए फंड देने के लिए सरकार की नई घोषणाओं को बढ़ावा देने के लिए वीडियो बनाया था. इस दौरान उन्होंने सीट बेल्ट उतार दिया था. विपक्षी लेबर पार्टी ने इस वीडियो को लेकर ऋषि सुनक पर निशाना साधा था. लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा था कि ऋषि सुनक इस देश में सीट बेल्ट, अपने डेबिट कार्ड, ट्रेन सेवा और अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करना नहीं जानते हैं.
इतना ही नहीं इसी दिन ऋषि सुनक के लिए की गई यात्रा व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष ने निशाना साधा था. ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व इंग्लैंड तक 28 मिनट की उड़ान टैक्सपेयर फंड पोषित जेट से भरी थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






