
'ब्रांड इंडिया की छवि हो सकती है खराब, रुख साफ करे सरकार...', भारत-कनाडा तनाव पर कांग्रेस की मांग
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा और भारत दोनों के राजनयिक संबंधों में गतिरोध के बीच जस्टिन ट्रूडो की ओर से लगाए गए आरोपों के मद्देनजर केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.
भारत और कनाडा के संबंध इस समय अपने सबसे बुरे दौर में हैं. पिछले साल खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा सरकार ने भारत सरकार पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. इस बीच कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार दोनों सदनों में विपक्षी नेताओं को भरोसे में लेकर इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा और भारत दोनों के राजनयिक संबंधों में गतिरोध के बीच जस्टिन ट्रूडो की ओर से लगाए गए आरोपों के मद्देनजर केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि कनाडा और अमेरिका की ओर से भारत सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री से संसद के दोनों सदनों में विपक्षी नेताओं और अन्य पार्टी नेताओं को भरोसे में लेने को कहा है.
उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के खराब होते संबंधों और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर चिंताओं की वजह से कांग्रेस की यह मांग जरूरी है. उन्होंने कहा कि कनाडा के इन आरोपों का कई देशों ने समर्थन किया है, जिससे तनाव बढ़ सकता है और भारत की वैश्विक छवि खराब हो सकती है और ब्रांड इंडिया की छवि को नुकसान पहुंच सकता है.
जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष को इस मामले की पूरी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा की रक्षा करना हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है. कानून के शासन में विश्वास रखने वाले और उसका पालन करने वाले देश के रूप में हमारे देश की अंतर्राष्ट्रीय छवि खतरे में है, और यह जरूरी है कि हम इसे बचाने के लिए मिलकर काम करें. राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति पर पूरे देश का एक होना आवश्यक है. यह जरूरी है कि भारत सरकार इस मुद्दे पर तुरंत और स्पष्ट रूप से अपना रुख साफ करे.
क्या है पूरा मामला?

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










