
ब्रह्मांड में दिखा 'चीखता पिशाच', NASA ने जारी की हैरान करने वाली तस्वीर
AajTak
नासा की ओर से जारी ब्रह्मांड की तस्वीर में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) से दिखा ये नजारा कुछ ऐसा है जैसे यूनिवर्स में डीप-स्पेस ब्लॉब मॉन्स्टर यानी कोई डरावना पिशाच हो. यह तस्वीर जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी.
कहते हैं कि यूनिवर्स यानी ब्रह्मांड एक ऐसी जगह है जो रहस्यों से भरी हुई है. इसके बारे में बहुत कुछ जानने का बावजूद बहुत कुछ ऐसा है जिससे वैज्ञानिक अभी भी अंजान हैं. यूनिवर्स में कभी प्रकृति के खूबसूरती देखने को मिलती है तो कभी उसका विकराल रूप. हाल में एरोनॉटिकल्स और स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा ने इसी यूनिवर्स की जो तस्वीर जारी की वह जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी.
'दो बड़ी आंखें और खुले मुंह वाला पिशाच'
दरअसल, जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) से दिखा ये नजारा कुछ ऐसा है जैसे यूनिवर्स में डीप-स्पेस ब्लॉब मॉन्स्टर यानी कोई डरावना पिशाच हो. टेलिस्कोप से प्राप्त तस्वीर में एक विशाल धूल भरी आकाशगंगा दिख रही है जो हर साल सैकड़ों सितारों को जन्म देती है. लेकिन ये कुछ ऐसी शेप में है कि डरावनी लग रही है. ये ऐसी है जैसे इसके दो बड़ी आंखें और खुले मुंह वाला कोई चेहरा हो.
कब अस्तित्व में आई ये गैलेक्सी?
इस तस्वीर ने ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय (यूटी) के खगोलविदों का ध्यान खींच तो उन्होंने दूरबीन के डेटा को एनालाइज किया. विश्लेषण के बाद उन्होंने ये समझा कि आकाशगंगा AzTECC71 बिग बैंग के लगभग 900 मिलियन साल बाद अस्तित्व में आई थी. ध्यान से देखने पर ये गैलेक्सी नहीं बल्कि भूत सी दिखाई पड़ती है, जैसे वह चीख रहा है.
'ये गैलेक्सी एक 'वास्तविक राक्षस' है क्योंकि...' इस खोज से प्रारंभिक ब्रह्मांड के बारे में वैज्ञानिकों की समझ में बदलाव आ सकता है. क्योंकि पहले, उन्होंने सोचा था कि विशाल स्टार नर्सरी दुर्लभ हैं, लेकिन इस गैलेक्सी ने संकेत दिया है कि ये वास्तव में तीन से 10 गुना अधिक दूर तक फैली हो सकती हैं. ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर जेड मैककिनी ने कहा कि ये गैलेक्सी एक 'वास्तविक राक्षस' कहा जा सकता है, क्योंकि 'छोटी बूंद' की तरह दिखने के बावजूद यह सालाना सैकड़ों नए तारे बनाने के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, और ये दिलचस्प है कि हमारे नए टेलिस्कोप से सबसे संवेदनशील इमेजिंग में इतनी बारीक चीजें भी दिखाई देती हैं. यह हमें बता रहा है कि आकाशगंगाओं की एक पूरी आबादी है जो अभी भी हमारी नजरों से दूर है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









