
बोरियों में नोट भरकर बैंक से निकलते दिखे लोग, सीरिया में ऐसा दिखा अफरा-तफरी का नजारा
AajTak
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद, जब शेख हसीना ने देश छोड़ा था, उस समय राष्ट्रपति भवन में लूटपाट और अराजकता का जो दृश्य देखा गया था, वैसा ही नजारा अब सीरिया में देखने को मिला, जब राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो सीरिया के ताजा हालात और वहां मची अफरा-तफरी को दिखा रहे हैं.
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद, जब शेख हसीना ने देश छोड़ा था, उस समय राष्ट्रपति भवन में लूटपाट और अराजकता का जो दृश्य देखा गया था, वैसा ही नजारा अब सीरिया में देखने को मिला, जब राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो सीरिया के ताजा हालात और वहां मची अफरा-तफरी को दिखा रहे हैं.
रशिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे के बाद राजधानी दमिश्क में अफरा-तफरी मच गई. लोग राष्ट्रपति भवन और सेंट्रेल बैंक में घुस गए और जमकर लूटपाट की. सैकड़ों लोगों को राष्ट्रपति भवन से फर्नीचर और कीमती सामान ले जाते हुए देखा गया, जबकि अन्य लोगों ने सेंट्रेल बैंक को निशाना बनाया. वीडियो में लोग बड़ी-बड़ी बोरियों में नकदी भरकर ले जाते हुए नजर आए, जो हालात की गंभीरता को बयां करता है.
रशिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की राजधानी दमिश्क में सेंट्रल बैंक में लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग बोरियों में नकदी भरकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है ऐसी अराजकता की तस्वीरें सीरिया में हर जगह दिख रही हैं.
देखें वायरल वीडियो
वहीं, कुछ वायरल वीडियो में लोग राष्ट्रपति भवन के भीतर लूटपाट और हुड़दंग मचाते हुए नजर आ रहे हैं. इन वीडियो में राष्ट्रपति भवन से कीमती सामान और फर्नीचर ले जाते हुए लोग दिखते हैं, जो राजधानी दमिश्क में मची अराजकता की तस्वीर पेश करते.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











