
बॉयफ्रेंड संग ठहरी थी महिला, गढ़ी किडनैपिंग की कहानी, लिए लाखों रुपये
AajTak
एक महिला एन्जाइटी और एक डिस्ऑर्डर से जूझ रही थी. इसी दौरा उसने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ डाली. अब महिला पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
झूठ बोलने वाला शख्स खुद को कितना ही काबिल समझे, लेकिन अंतत: उसकी कारगुजारी पकड़ी ही जाती है. एक महिला ने दावा किया था कि उसका किडनैप हुआ, उसे पीटा गया, तीन सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया. लेकिन वह बॉयफ्रेंड के साथ रुकी हुई थी. अब सच्चाई सामने आ गई है.
असल में महिला ने अपनी झूठी कहानी को खुद स्वीकार कर लिया है. जल्द ही उसे सजा सुनाई जाएगी. महिला पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जाएगा.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली महिला का नाम शेरी पपिनी है. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने कहा है कि महिला पर दो तरह के मामले दर्ज किए गए थे. इनमें एक फ्रॉड से जुड़ा था और दूसरा झूठे बयान से. टांग टूटी, मलेरिया हुआ, राजा की 3300 साल पहले हुई मौत से पर्दा हटा! PHOTOS में देखें 110 दिन तक सड़कों पर दौड़ती रहने वाली लड़की की लाइफ
ये मामला साल 2016 का है, तब शेरी पपिनी नाम की इस महिला की उम्र 34 साल थी. वह जॉगिंग के लिए गई थीं, इसे बाद वह अचानक गायब हो गईं. करीब तीन सप्ताह के बाद वह अपने घर से करीब 240 किलोमीटर दूर मिलीं. जब वह मिलीं तो उनके बाल छोटे थे, उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे.
तब उन्होंने दावा किया था कि उनको दो हथियारों से लैस व्यक्तियों ने किडनैप किया था, इसके बाद उनको उन लोगों ने छोड़ दिया. उनसे हुई बातचीत के बाद FBI ने दो अज्ञात लोगों के स्केच जारी कर दिए थे. लेकिन उनकी ये पूरी कहनी झूठी निकली.
असलियत निकली चौंकाने वाली डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने पिछले महीने बताया कि शेरी पपिनी की ये पूरी कहानी मनगढ़ंत थी. उन्होंने खुद ही अपने आपको चोटिल किया था. खुद को बंधक बनाने की बात कहने वाली शेरी अपने बॉयफ्रेंड के पास साउदर्न कैलिफोर्निया में रुकी हुई थीं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











