
बॉयफ्रेंड पर हमला, गर्लफ्रेंड से गैंगरेप... तमिलनाडु पुलिस ने तीन दरिदों को ऐसे धर दबोचा
AajTak
कोयंबटूर में छात्रा से हुए बर्बर यौन उत्पीड़न के बाद पुलिस ने तीनों संदिग्धों को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी रिश्तेदार हैं.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले ने पूरे सूबे को झकझोर दिया है. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया और पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया गया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार देर रात गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मजूबत चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा है, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.
पुलिस कमिश्नर ए. सरवणा सुंदर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश उर्फ करुपसामी, उसका भाई कार्थी उर्फ कालीश्वरन (विरुधुनगर निवासी) और उनके रिश्तेदार गुना उर्फ थवासी (मदुरै निवासी) के रूप में हुई है. तीनों को 3 नवंबर की देर रात वेल्लाकिनारू इलाके में पकड़ लिया गया, जब वे वहां छिपे हुए थे. पुलिस ने दरिंदों तक पहुंचने के लिए 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. चश्मदीदों से मिली सूचनाओं का मिलान किया. इसके बाद आरोपियों का लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया.
सोमवार रात करीब 10.40 बजे पुलिस को तीनों आरोपियों की लोकेशन वेल्लाकिनारू में मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने उनको चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस को देखते ही तीनों ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन आत्मरक्षा में पुलिस को उनके पैरों में गोली चलानी पड़ी. गोलीबारी में एक आरोपी के एक पैर और बाकी दो के दोनों पैरों में गोली लगी है. एक कांस्टेबल भी इस मुठभेड़ में घायल हो गया है. तीनों आरोपियों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 2 नवंबर की रात तीनों आरोपियों ने एक दोपहिया वाहन लूटा था. उसी दौरान वे कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कच्ची सड़क से गुजर रहे थे. वहां उन्होंने एक कार में बैठे स्टूडेंट कपल को देखा. उन्होंने पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, छात्रा के दोस्त पर चाकू से हमला किया और फिर लड़की को जबरन एक सुनसान इलाके में ले गए. उस जगह पर न तो स्ट्रीट लाइट थी, न कोई आवाजाही. उसी अंधेरे में तीनों ने मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया. उसे वहीं छोड़कर भाग गए.
इसी बीच छात्रा के दोस्त ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को रात 11.20 बजे कॉल किया. पुलिस महज 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को ढूंढकर अस्पताल ले जाया गया. इस जघन्य वारदात की मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, ''उस युवती के साथ जो हुआ, वह अमानवीय है. ऐसे अपराधों की निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं.'' उन्होंने तुरंत पुलिस के आलाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''इस मामले में शामिल दोषियों का पता लगाकर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि एक महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द अधिकतम सज़ा दिलाई जाए. हमारी महिलाएं जब हर क्षेत्र में प्रगति करेंगी, तो ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों का अंत हो जाएगा. तभी समाज सचमुच प्रगतिशील बनेगा.'' पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







