
बॉयफ्रेंड के लिए उत्तराखंड से पहुंच गई MP, ऑनलाइन गेम खेलते हुए एक बच्चे की मां को हुआ नाबालिग से प्यार
AajTak
बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल एक बच्चे की मां उत्तराखंड से चलकर सीधी आ गई और नाबालिग प्रेमी के घर में पहुंच गई. सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप पहुंच गया. लोग उत्तराखंड से पहुंची महिला को देखने पहुंच गए.
Free Fire ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक लड़के को उत्तराखंड की महिला से प्यार हो गया. बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल शादीशुदा महिला अपने बच्चे को लेकर उसके घर पहुंच गई. यह देख लड़के के पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर महिला को उत्तराखंड वापस भेजा.
दरअसल, सीधी जिले के सिहावल चौकी के रहने वाले एक नाबालिक लड़के को फ्री फायर गेम खेलने की आदत थी. इस ऑनलाइन गेमिंग के दौरान उत्तराखंड की रहने वाली एक महिला से नाबालिग को प्यार हो गया.
बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल एक बच्चे की मां उत्तराखंड से चलकर सीधी आ गई और नाबालिग प्रेमी के घर में पहुंच गई. सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप पहुंच गया. लोग उत्तराखंड से पहुंची महिला को देखने पहुंच गए. नाबालिग लड़के के परिजन महिला को किसी हालत में रखने को तैयार नहीं थे. सूचना मिलते ही सिहावल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को काफी समझाइश के बाद वापस उत्तराखंड भेज दिया. सीधी जिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया, फ्री फायर ऑनलाइन गेम के चलते एक उत्तराखंड की महिला का सिहावल चौकी के रहने वाले नाबालिग से प्रेम प्रसंग हो गया.
ग्रामीणों और पुलिस की समझाइश के बाद महिला को वापस उत्तराखंड भेज दिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को स्मार्टफोन से परहेज करने की हिदायत देते रहें.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





