
बॉयफ्रेंड के घर पहुंची युवती, शादी से इनकार पर उठाया खौफनाक कदम
AajTak
कौशांबी में एक प्रेमिका ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर जहर खा लिया. उसकी हालत बिगड़ती देखकर प्रेमी के होश उड़ गए. आनन-फानन सभी उसको जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसको प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया. युवती का इलाज चल रहा है. उधर, प्रेमिका के इस कदम से प्रेमी के होश उड़े हुए हैं.
यूपी के कौशांबी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी. न सुनते ही उसने जहर खा लिया. युवती की हालत बिगड़ती देख पड़ोसियों के कहने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए. हालात गंभीर देखते हुए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया.
दो साल से चल रही प्रेम-कहानी
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग सैनी कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव के युवक से चल रहा था. दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को चाहते हैं.
बंदिशें तोड़ प्रेमी के घर पहुंची युवती
इसी बीच इस प्रेम कहानी की भनक युवक और युवती के परिजनों को लग गई. इसके बाद दोनों पर बंदिशें लगनी शुरू हो गईं. गुरुवार दोपहर करीब चार बजे युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने के लिए कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया.
हालत देखते ही प्रेमी के होश उड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











