
बॉयफ्रेंड कई दिन से 'लापता' था, लड़की ढूंढने निकली तो सच्चाई जान पैरों तले जमीन खिसक गई!
AajTak
कई दिन बीत जाने के बाद भी जब बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला तो लड़की को चिंता सताने लगी. उसने बॉयफ्रेंड को ढूंढने के लिए फेसबुक का सहारा लिया.
एक 26 साल की लड़की का बॉयफ्रेंड 'लापता' हो गया. कई दिन बीत जाने के बाद भी जब बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला तो लड़की को चिंता सताने लगी. उसने बॉयफ्रेंड को ढूंढने के लिए फेसबुक का सहारा लिया. लेकिन जब हकीकत सामने आई तो लड़की के होश उड़ गए. खुद उसने अपनी कहानी शेयर की है.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम राचेल वाटर्स (Rachel Waters) है. वैसे तो राचेल यूएस में पैदा हुईं थीं, लेकिन वो वर्तमान में चीन में रह रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनका बॉयफ्रेंड पॉल मैगी (Paul Magee) एक ट्रिप पर ब्रिटेन गया था. लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद ना तो वो वापस लौटा और ना ही कोई मैसेज किया.
शख्स पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं
ऐसे में 40 साल के पॉल की तलाश में राचेल ने फेसबुक के जरिए उसके यार-दोस्तों से संपर्क किया. इसी बीच राचेल को पता चला कि पॉल शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वो ब्रिटेन में अपनी फैमिली संग रह रहा है. ये जानकर राचेल के पैरों तले जमीन खिसक गई.
उन्हें यकीन नहीं हुआ कि जिस शख्स के लिए वो इतना परेशान हो रही हैं, वो उन्हें धोखा दे रहा है. हकीकत जानने के बाद राचेल ने फेसबुक से अपनी पोस्ट हटा दी, जिसमें उन्होंने पॉल के बारे में जानकारी मांगी थी. राचेल एक प्रोफेशनल वॉलीबाल प्लेयर हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











