
बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मालाबार गोल्ड के खिलाफ सोशल मीडिया से अपमानजक पोस्ट्स हटाने का निर्देश
AajTak
कंपनी ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाते हुए शिकायत की थी कि बर्मिंघम (यूके) में नए शोरूम प्रमोशन के लिए नियुक्त की गई एक पाकिस्तानी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलीश्बा खालिद के नाम पर झूठा प्रचार किया जा रहा है.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए, मेटा, एक्स, गूगल और कुछ न्यूज साइटों सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कंपनी के खिलाफ अपमानजनक सामग्री तुरंत हटाने का निर्देश दिया है.
यह पूरा विवाद ज्वेलरी कंपनी द्वारा ब्रिटेन के बर्मिंघम में नए शोरूम के प्रचार के लिए पाकिस्तानी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अलिश्बा खालिद को काम पर रखने से शुरू हुआ. खालिद पर कथित रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की सर्जिकल स्ट्राइक की सार्वजनिक रूप से निंदा करने का आरोप है.
Malabar Gold ने कोर्ट को बताया कि खालिद को काम पर रखने का समझौता हमले से बहुत पहले किया गया था, और उन्हें इन्फ्लुएंसर के पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी नहीं थी.
यह भी पढ़ें: इजराइली नागरिक के आधार कार्ड रिकॉर्ड साझा करे UIDAI, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया आदेश, बिना पासपोर्ट-वीजा रह रहा था
कंपनियों पर साजिश का आरोप
कंपनी ने कोर्ट में दलील दी कि खालिद को काम पर रखने के कारण उसे पाकिस्तान का समर्थक बताया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह प्रतिस्पर्धियों के इशारे पर जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि त्योहारी सीजन के दौरान उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






