
बैकलेस टॉप में Urfi Javed ने वायरल सॉन्ग 'कच्चा बादाम' पर किया डांस, फैंस ने उड़ाया मजाक
AajTak
इंस्टाग्राम पर कोई रील ट्रेंड कर रही हो और उर्फी जावेद उसपर अपनी रील न बनाए ऐसा हो ही नहीं सकता. फैंस भी अब उनकी हर रील को देखने के लिए मर मिट रहे हैं. इसी बीच उर्फी जावेद ने वायरल गाने कच्चा बादाम पर रील शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए हैं.
बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद इंटरनेट सेंसेशन बनी उर्फी जावेद कभी अपने कपड़ों को लेकर तो कभी अपने बेबाक और नर्म स्वभाव को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने के बाद उन्होंने अपनी बढ़ती फैन फॉलोइंग को मेंटेन रखा है. अपने सोशल मीडिया पर उर्फी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस को जोड़े रखती हैं. पॉपुलर होने का उर्फी कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. हर ट्रेंडिग रील में उर्फी जावेद जरूर नजर आती हैं. हाल ही में फेमस हुआ कच्चा बादाम गाने पर भी उर्फी जावेद ने अपना जलवा बिखेरा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












