
बैंक खाते में छेड़छाड़, मदद का झांसा और साजिश... घोटालेबाज गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार, लाखों का कैश और सामान बरामद
AajTak
असल में पीड़ित को एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उसके खाते के विवरण और क्रेडेंशियल्स के साथ छेड़छाड़ की गई है. कॉलर की तरफ से उन्हें आगे बताया गया कि अगर वह अपने खाते को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो उन्हें बताए गए चरणों का पालन करना होगा. पीड़ित कॉलर के अंदाज और बोलचाल से उस पर भरोसा कर बैठा.
मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन ने मुंबई में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों से 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी प्रशिक्षित पेशेवर कॉलर हैं और वे बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से काम करते थे. यही वजह थी कि अक्सर लोग उनके झांसे में आ जाते थे. आरोपियों के कब्जे से लाखों का कैश और महंगा लग्जरी सामान बरामद हुआ है.
मुंबई पुलिस के साइबर डिटेक्शन अधिकारियों ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी. जानकारी के मुताबिक, जांच में पता चला कि लेनदेन के लिए पीड़ित की मां और बहन के खाते का भी इस्तेमाल किया गया था. असल में पीड़ित को एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उसके खाते के विवरण और क्रेडेंशियल्स के साथ छेड़छाड़ की गई है. कॉलर की तरफ से उन्हें आगे बताया गया कि अगर वह अपने खाते को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो उन्हें बताए गए चरणों का पालन करना होगा.
पीड़ित कॉलर के अंदाज और बोलचाल से उस पर भरोसा कर बैठा. और उसने अपने खाते और क्रेडिट कार्ड का विवरण उसके साथ साझा कर दिया. जिसके बाद उनके खाते से नकदी निकाल ली गई और यहां तक कि कई लेनदेन भी किए गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी कोलकाता में हाइक मैसेंजर ग्रुप चला रहे थे और सभी प्रशिक्षित पेशेवर कॉलर हैं.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी (डिटेक्शन) दत्ता नलवाडे ने बताया कि सभी आरोपी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं. वे हिंदी और अंग्रेजी में धाराप्रवाह बोलते हैं. आरोपी कंपनी से होने का दावा करते थे और क्रेडिट कार्ड विवरण साझा करने के लिए कहते थे.
इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने सिलीगुड़ी के एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखते समय सात लोगों को गिरफ्तार किया. वे कोलकाता में एक कॉल सेंटर चलाते थे और ज्यादातर विदेशियों को निशाना बनाते थे क्योंकि वे शिकायत करने और पुलिस के पास जाने से बचते थे. इस तरह के कई पीड़ित हैं और कई लोगों को धोखा दिया गया है.
पकड़े गए आरोपियों की उम्र 22 से 25 वर्ष की है. आरोपियों की पहचान रेयान शाहदास (मास्टरमाइंड), अरुणभा हलदर, रितम मंडल, तमोजीत सरकार, राजीब शेख, सुजॉय नस्कर और रोहित बैद्य के रूप में की गई है. ये सभी आरोपी कोलकाता के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से 50 लाख कैश, 27 मोबाइल फोन, 5 एप्पल घड़ियां, 3 एयरपॉड, एक मैकबुक, एक आईपैड, परफ्यूम की बोतलें, डिजाइनर लेडीज हैंडबैग, दो रेफ्रिजरेटर, दो एयर कंडीशनर और दो प्रिंटर बरामद किए हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



