
बैंक कर्मचारियों को मिल गया तोहफा, DA Hike का ऐलान... 5 Day वर्किंग पर फैसले का इंतजार!
AajTak
DA Hike Of Bank Employees : बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मई से जुलाई महीने तक का महंगाई भत्ता तय कर दिया गया है और इस अवधि के लिए उन्हें 15.97 फीसदी का डीए दिया जाएगा.
बैंक कर्मचारियों (Bank Employees) के लिए मंगलवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. उनके महंगाई भत्ते में जोरदार बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है. इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) की ओर से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को मई, जून और जुलाई महीने के लिए 15.97 फीसदी की दर से DA मिलेगा. इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर आईबीए ने जानकारी शेयर की है. यानी इन महीनों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा.
तीन महीने के लिए मिलेगा इतना DA
इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने अपने सर्कुलर में कहा कि बैंक कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है. मई, जून, जुलाई 2024 के लिए बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ता उनके वेतन का 15.97 फीसदी होगा. इसके साथ ही सर्कुलर में बताया गया है कि दिनांक 08 मार्च 2024 के 12वें द्विपक्षीय समझौते के खंड-13 और संयुक्त नोट के खंड 2 (i) के अनुसार महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है.
ये है महंगाई भत्ते का पूरा कैलकुलेशन
आईबीए के मुताबिक, CPI 2016 के 123.03 अंकों पर हर दूसरे दशमलव स्थान में परिवर्तन के लिए सैलरी पर डीए में 0.01% का चेंज किया जाता है. इसी आधार पर मई, जून और जुलाई 2024 के लिए बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के डीए हाइक का फैसला लिया गया है. मार्च 2024 के आखिर तक इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें, तो ये जनवरी में 138.9, फरवरी में 139.2 और मार्च में 138.9 रहा. यानी औसत CPI 139 और नियमानुसार कैलकुलेशन करें, तो सीपीआई 2016 के 123.03 से 15.97 अंक ज्यादा है.
सप्ताह में 5Days Working की भी मांग

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











