
बैंक अधिकारी ने दिल्ली में मेट्रो के आगे लगाई छलांग, आईकार्ड से हुई पहचान
AajTak
दिल्ली में राजीव चौक पर एक बैंक अधिकारी ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. मौक पर ही बैंक अधिकारी की मौत हो गई. इस वजह से मेट्रो की आवाजाही पर भी असर पड़ा. वहीं पुलिस को मृतक के बैग से उसका आई कार्ड और मोबाइल फोन मिला है. पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है.
पंजाब एंड सिंध बैंक के एक अधिकारी ने दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक अधिकारी अमृतसर के बैंक ब्रांच में नौकरी करते थे. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के 35 वर्षीय एक अधिकारी ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.
उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को हुई और दिव्यांशु चोपड़ा की मौके पर ही मौत हो गई. उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस के मुताबिक, चोपड़ा शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली आए थे.
अमृतसर के बैंक में काम करते थे अधिकारी
पुलिस बताया कि दिव्यांशु चोपड़ा पंजाब और सिंध बैंक में एक अधिकारी के रूप में काम करते थे और अपने माता-पिता के साथ अमृतसर में रहते थे.एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास एक बैग मिला जिसमें रखे पहचान पत्र से पता चला कि उनका नाम दिव्यांशु चोपड़ा है और वो पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर अधिकारी कार्यरत थे. पुलिस के मुताबिक वो कालाघनुपुर के बैंक ब्रांच में काम करते थे.
पुलिस को मृतक के बैग से एक फोन भी मिला है जिसे अनलॉक करने की कोशिश की जा रही ताकि उसके परिजनों को मौत की सूचना दी जा सके. पुलिस ने खुदकुशी के इस मामले को लेकर कहा कि परिवार से बात करने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा.
20 मिनट तक रुकी मेट्रो की आवाजाही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











