
बैंकॉक में सड़क बनी मौत का कुआं, 50 मीटर गहरा गड्ढा निगल गया सब कुछ, देेखें
AajTak
बैंकाक की सैमसंग रोड पर सुबह लगभग 6:30 बजे एक हैरान करने वाली घटना हुई. सड़क अचानक धंस गई और देखते ही देखते 50 मीटर गहरा एक विशाल गड्ढा बन गया. इस घटना के कारण इलाके के घरों और दुकानों को तुरंत खाली कराना पड़ा. यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और बिजली, पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी बंद हो गईं. सड़क के नीचे आई इस तबाही का कारण एक सबवे टनल बताया गया है. टनल के एक महत्वपूर्ण जोड़ पर दरारें पड़ गई थीं, जिसने सड़क को अपनी चपेट में ले लिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











