
बेहद सस्ता हो गया Oppo का ये बजट स्मार्टफोन, अब केवल इतने रुपये में उपलब्ध
AajTak
Oppo A16K Price Cut: कंपनी ने अपने बजट स्मार्टफोन को और भी सस्ता कर दिया है. इससे आप 9,000 रुपये से भी कम में Oppo A16K खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. Oppo A16K को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
Oppo का बजट स्मार्टफोन Oppo A16K काफी सस्ता हो गया है. कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती की है. Oppo A16K को इस साल जनवरी में पेश किया गया था. अब इसकी कीमत को कम किया गया है. Oppo A16K में MediaTek प्रोसेसर दिया गया है.
यह बजट स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इस फोन में 4320mAh की बैटरी दी गई है. इसको लेकर मुंबई-बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है. Oppo A16K को 1,491 रुपये सस्ता किया गया है.
कंपनी ने Oppo A16K को भारत में 10,490 रुपये में पेश किया था. अब इस फोन को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है. कस्टमर्स इस फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इस फोन को देशभर में ऑनलाइन या ऑफलाइन चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है.
Oppo A16K के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo A16K में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इसमें 2.4D कर्व्ड ग्लास दिया गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया गया है. Oppo A16K में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल का है. इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. कैमरा में कई सारे ब्यूटिफिकेशन फीचर्स दिए गए हैं.
Oppo A16K में कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो एसडी कार्ड सहित 4G LTE, WiFi, Bluetooth और जीपीएस सहित माइक्रो यूएसबी और 3.5mm जैक दिया गया है. Oppo A16K की बैटरी 4,230mAh की है. कंपनी ने दावा किया है कि इसे फुल चार्ज करके पूरे दिन चलाया जा सकता है. इसमें सुपर पावर सेविंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











