
बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, बयां किया अपना दर्द
AajTak
बीते कुछ दिनों से धनश्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई अपडेट नहीं किया है जिसके बाद फैन्स की टेंशन बढ़ गई. धनश्री के चाहने वालों को उनकी फिक्र होने लगी.
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स से शेयर करती हैं. धनश्री अपने डांस के वीडियो को पोस्ट करती हैं, जिसे फैन्स खूब पसंद करते हैं. हालांकि बीते कुछ दिनों से धनश्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई अपडेट नहीं किया है, जिसके बाद फैन्स की टेंशन बढ़ गई. धनश्री के चाहने वालों को उनकी फिक्र होने लगी. फैन्स की टेंशन को दूर करते हुए धनश्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि क्यों वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने लिखा, ' सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहने के पीछे कुछ कारण हैं. कुछ वजहों से मैं डांस या आपके मैसेज का जवाब नहीं दे पाई.' धनश्री ने लिखा, 'अप्रैल-मई का महीना मुश्किल और चुनौती भरा रहा है. पहले मेरी मां और भाई कोरोना से संक्रमित हुए. दोनों को जब कोरोना हुआ थाm तब में आईपीएल के बायो-बबल में थी और मैं कोई मदद नहीं कर पा रही थी. हालांकि समय-समय पर मैं उनके स्थिति की जानकारी ले रही थी. परिवार से दूर रहना काफी मुश्किल होता है. अच्छी बात है कि मां और भाई ठीक हो चुके हैं. लेकिन मैं अपनी आंटी को कोरोना के कारण खो दी.'More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












