
बेरोजगार पति, बीवी पर शक और एसिड अटैक... एक शातिर अपराधी की करतूत सुन दंग रह जाएंगे
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में तेजाब फेंककर अपनी पत्नी की जान लेने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से गिरफ्तार किया था. आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था. इस दौरान लगातार अपनी पहचान बदल रहा था. पुलिस ने उसके सिर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था.
उसे मंदिर जाना अच्छा लगता था. वो अक्सर वहीं रहा करता था. घर पर समय नहीं देने की वजह से पत्नी नाराज रहा करती था. बेरोजगार था. पैसे नहीं कमाता था. पत्नी हमेशा ताने मारा करती थी. उसे पत्नी के चरित्र पर भी शक था. इसलिए दोनों के बीच हर दिन झगड़ा हुआ करता था. एक दिन उस शख्स ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में वो बुरी तरह घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.
मरने से पहले पत्नी के इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. उसकी तलाश शुरू कर दी. लेकिन वो तो दिल्ली छोड़ चुका था. वो भागता रहा, पुलिस पीछा करती रही. उसने मोबाइल फोन अपने पास से फेंक दिया था. इस वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए मुश्किल था. वो अपना हुलिया भी लगातार बदल रहा था. इसलिए शिनाख्त भी मुश्किल हो रही थी. इस तरह वारदात के एक साल गुजर गए.
पुलिस ने आरोपी के सिर 25 हजार रुपए का इनाम भी रख दिया. एक समर्पित टीम लगा दी गई. जो भी इनपुट मिलता उसके आधार पर पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी रही. एक दिन सूचना मिली कि आरोपी जैसा दिखने वाला एक शख्स इन दिनों महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक मंदिर में रह रहा है. पुलिस बिना देर किए वहां पहुंच गई. लेकिन आरोपी दाढी और बाल बढ़ाए किसी साधु जैसा दिख रहा था. उसकी पहचान मुश्किल से हो पाई.
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. ये कहानी एक ऐसे शातिर अपराधी की है, जो कहता तो था कि उसे ईश्वर से प्रेम है, लेकिन उसकी हरकते उसके जुबान से मेल नहीं खाती हैं. 61 वर्षीय इस अपराधी का नाम जितेंद्र है, जो कि गुजरात का रहने वाला है. बचपन में ही दिल्ली आ गया था.
पिछले साल 29 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में जितेंद्र ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया था. बताया जा रहा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. उसे लगता था कि उसके किसी दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध हैं. इस वारदात के बाद पत्नी के बयान के आधार पर जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में धारा 326 ए (तेजाब से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस जांच की जा रही थी.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने कहा, "इलाज के दौरान आरोपी की पत्नी ने दम तोड़ दिया था. इसके बाद उसके खिलाफ हत्या का आरोप भी जोड़ा गया था. वारदात को अंजाम देने के बाद से ही जितेंद्र भाग रहा था और अलग-अलग राज्यों में अपना ठिकाना बदलता रहा था." पुलिस उसका पता लगाने में असमर्थ थी, क्योंकि वो मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलता रहता था.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



