
बेरूत एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग होते ही हुआ जोरदार धमाका, लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी
AajTak
लेबनान में बेरूत एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका होने की खबर आई है. धमाके से कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर एक एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हुई थी.
लेबनान (Lebanon) की राजधामी बेरूत में एयरपोर्ट के पास शुक्रवार को भीषण विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है. एजेंसी के मुताबिक, बेरूत एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग के कुछ ही मिनट बाद जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में आसमान की तरफ धुंआ उठते देखा गया. बेरूत एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने वाला एयरक्राफ्ट (मिडिल ईस्ट एयरलाइंस ME429) दुबई से आया था.
बता दें कि धमाका एयरपोर्ट के अंदर नहीं हुआ, लेकिन हवाई अड्डे से 6.8 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में सिन एल फिल से नजर आ रहा था. एयरपोर्ट पर किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.
शुक्रवार का दिन अहम
मिडिल ईस्ट में युद्ध के खुले सात मोर्चों के बीच शुक्रवार का दिन बहुत अहम होने वाला है. कारण, शुक्रवार को हिज्बुल्लाह के मारे गए चीफ नसरल्लाह का अंतिम संस्कार होना है. वो नसरल्लाह, जिसके शव को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ. लेकिन ये तय है कि शुक्रवार को नसरल्लाह को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस दिन पर दुनिया के तमाम देशों की नजर इसलिए भी रहने वाली है, क्योंकि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई तेहरान में बोलने वाले हैं. नसरल्लाह की मौत के बाद खामेनेई को सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था. उसके बाद पहली बार खामेनेई सामने आने वाले हैं.
शुक्रवार का दिन इसलिए भी अहम होगा क्योंकि ईरान के हमले को 72 घंटे हो जाएंगे. खामेनेई के बयान के बाद इजरायल के 'फ्राइडे प्लान' पर भी सबकी निगाह रहेगी.
इजरायल की हिज्बुल्लाह से जंग आसान नहीं

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










