
बेटे संग डांस वीडियो पोस्ट करती है 'इंस्टा क्वीन', DCW ने पुलिस से कहा-FIR लिखो!
AajTak
ये महिला इंस्टाग्राम पर सिल्की सिंह के नाम से एक्टिव है. यहां उनके एक लाख 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं और वो एक हजार से ज्यादा पोस्ट कर चुकी हैं. महिला का एक बेटा भी है जिसकी उम्र 10-12 साल लगती है.
दिल्ली महिला आयोग ने एक ऐसी महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है जो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बेटे के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट करती है. आयोग का कहना है कि महिला का बेटे के साथ ये डांस अश्लील और आपत्तिजनक है इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. (तस्वीर instagram/silky_the_saree_queen) ये महिला इंस्टाग्राम पर सिल्की सिंह के नाम से एक्टिव है. यहां उनके एक लाख 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं और वो एक हजार से ज्यादा पोस्ट कर चुकी हैं. महिला का एक बेटा भी है जिसकी उम्र 10-12 साल लगती है. (तस्वीर - instagram/silky_the_saree_queen) दिल्ली महिला आयोग को महिला द्वारा पोस्ट किए गए उन वीडियोज पर आपत्ति है जिनमें वो अपने बेटे के साथ डांस करती दिखाई दे रही है. आयोग ने इसे बच्चे को गलत व्यवहार की सीख देना बताया है. (सांकेतिक तस्वीर)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












