
बेटे ने पूरा किया मां का सपना, जो चीज बचपन से चाहिए थी, वो अब लाकर दी- देखें इमोशनल VIDEO
AajTak
इस वीडियो को 7.3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. इस पर तेजी से व्यूज बढ़ रहे हैं. वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने जन्मदिन के मौके पर बेटे के दिए तोहफे को खोल रही है. इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो जाती है. महिला को तोहफे में उसके बेटे की तरफ से ढेर सारी डॉल मिली हैं. ये उन्हें बचपन से चाहिए थीं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज मूवमेंट नाम के पेज पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'इनर चाइल्ड को हील करना: उन्होंने बचपन से ही इन डॉल्स को अपने पास रखने का सपना देखा था. अब उनके जन्मदिन पर उनके बेटे ने वो सपना पूरा किया है.'
वीडियो में महिला को एक के बाद एक बॉक्स से डॉल निकालते हुए देखा जा सकता है. फिर वो उन्हें टेबल पर एक कतार में रख देती हैं. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. तोहफे को खोलते वक्त वो जिस तरह खुशी से रोने लगती हैं, उससे लोग भी इमोशनल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- इस देश में शादी करने पर कपल्स को इनाम दे रही सरकार, बस दुल्हन को पूरी करनी होगी एक शर्त
इस वीडियो को 7.3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. इस पर तेजी से व्यूज बढ़ रहे हैं. वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
वीडियो देख क्या बोल रहे लोग?
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, 'मुझे एक अंदर के बच्चे को हील होता देख काफी अच्छा लग रहा है. जैसे वो प्यार से इन डॉल्स को देख रही हैं और एक कतार में लगा रही हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'हम सब जैसे बड़े बच्चे हैं.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












