
बेटे को ढूंढने वाले को मां इनाम में फ्लैट देगी, 26 साल पहले दुकान के स्टाफ ने किया था किडनैप
AajTak
चीन की एक मां ने अपने बेटे को ढूंढ लाने वाले के लिए शंघाई में फ्लैट देने की पेशकश की है. इस महिला का बेटा 26 साल पहले किडनैप हो गया था.
शंघाई में एक मां अपने खोए हुए बेटे को ढूंढने में मदद करने वाले को शहर में अपना एक फ्लैट इनाम के रूप में देने की पेशकश की है. उसके बेटे का चार साल की उम्र में अपहरण कर लिया गया था. आज उसके बेटे की उम्र करीब 30 साल की होगी.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 55 वर्षीय तांग वेइहुआ और उनके पति वांग जी, 1999 में अपने इकलौते बेटे वांग लेई के अपहरण के बाद से 26 वर्षों तक उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उन्हें उनका बेटा नहीं मिला. हालांकि, उनका प्रयास अब भी जारी है.
सोशल मीडिया पर मां ने की घोषणा तांग ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि, वह वांग लेई को खोजने में मदद करने वाले को इनाम के रूप में संघाई में एक फ्लैट देगी. शंघाई में संपत्ति महंगी है, प्रति वर्ग मीटर की कीमत अक्सर 100,000 युआन (US$14,000) से अधिक होती है.
दोबारा पोते को देखने की थी ख्वाहिश तांग ने बताया कि यह फ्लैट वांग लेई के दिवंगत दादा का है. उनकी सबसे बड़ी इच्छा अपने इकलौते पोते को दोबारा देखने की थी. उन्होंने कहा कि यदि वह जीवित होते तो फ्लैट देने के उनके निर्णय से सहमत होते.
तांग के इस कदम ने ऑनलाइन लोगों का व्यापक ध्यान आकर्षित किया. कई लोग ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो वांग लेई के बचपन की तस्वीरों जैसे दिखते हैं.
ऐसे किडनैप हुआ था बेटा 1990 के दशक में बिजली की दुकान चलाने वाले तांग का परिवार उस समय संपन्न माना जाता था. उसने एक आदमी को काम पर रखा था. वह उनकी दुकान पर सेल्समैन का काम करता था. उस आदमी ने ही तांग के बेटे का अपहरण कर लिया.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









