
बेटे के लिए शेर से भिड़ गई मां, इस तरह बचाई मासूम की जान
AajTak
महिला के हाथों में कोई हथियार नहीं था. उसने शेर के मुंह पर मुक्के मारना शुरू कर दिये, जिसके बाद शेर के कदम पीछे हट गए और वह जंगल की ओर भाग निकला.
मां आखिर मां ही होती है. उसकी ममता के आगे दुनिया का हर प्यार बौना साबित होता है. अपने बच्चों की खातिर मां अपनी जान भी कुर्बान करने से पीछे नहीं हटती. ऐसा ही मामला सामने आया अमेरिका में, जहां अपने पांच साल के बेटे की जान बचाने के लिए बहादुर मां शेर से भिड़ गई. (फोटो/AP) हैरानी की बात ये है कि महिला के हाथों में कोई हथियार नहीं था. उसने शेर के मुंह पर मुक्के मारना शुरू कर दिये, जिसके बाद शेर के कदम पीछे हट गए और वह जंगल की ओर भाग निकला. (फोटो/Getty images) बेवसाइट nypost के मुताबिक, ये घटना पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया के पहाड़ी क्षेत्र की है. कैलिफ़ोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ़ के प्रवक्ता कैप्टन पैट्रिक फ़ॉय ने कहा कि पहाड़ी शेर ने हमले के दौरान पांच साल के बच्चे को लगभग 45 गज लॉन में घसीटा. (फोटो/Getty images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












