
बेटी ने फोन पर दी love marriage की जानकारी, पिता ने मुंडवाया सिर और छपवाए ऐसे कार्ड
AajTak
वडोदरा में बेटी के लव मैरिज करने से माता-पिता इतने नाराज हो गए कि उन्होंने समाज के लोगों को बुलाया और बेटी को मृत घोषित कर उसके शोकसभा बुला ली. इतना ही नहीं बेटी के नाम से पहले स्वर्गीय लगाकर उसका बैनर भी छपवा दिया और पिता ने अपना सिर भी मुंडवा लिया. समाज को यह भी बताया कि अब उन्हें अपनी बेटी से कोई लेना-देना नहीं है.
गुजरात के वडोदरा में एक लड़की ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया. इससे गुस्साए पिता ने समाज इकट्ठा कर शोकसभा बुलाई और अपना मुंडन भी कराया. यह घटना गांव लिलोरा में हुई. पूरे इलाके में हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है पिता बेटी के विवाह से इसलिए गुस्सा था क्योंकि उसने दूसरे जाति के लड़के से शादी की. बेटी का लंबे समय से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
वाघोडिया तहसील के एक छोटे से गांव लिलोरा निवासी हसमुखभाई वालंद की बड़ी बेटी अर्पिता बी.कॉम के अंतिम वर्ष में पढ़ रही है. 12 अक्टूबर को अर्पिता ने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ गांव के ही ऋत्विक भालिया नाम के युवक से शादी कर ली और इसकी सूचना अर्पिता के पिता को 22 अक्टूबर को मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी गई.
बेटी ने की लव मैरिज, पिता ने मुंडवाया सिर
बेटी की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद माता-पिता टूट गए. जिसके बाद उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया और बेटी मृत घोषित कर उसके शोकसभा बुला ली. उन्होंने अपनी बेटी के नाम से पहले स्वर्गीय लगाकर उसका बैनर छपवाए और पिता ने अपना सिर भी मुंडवा लिया. समाज को यह भी बताया कि अब उन्हें अपनी बेटी से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी प्यारी बेटी उनके लिए हमेशा के लिए मर चुकी है.
बेटी के नाम से आगे स्वर्गीय लगाकर बैनर छपवाया
बता दें, गुजरात सरकार ने कानून बनाया है कि माता-पिता की मर्जी के खिलाफ कोई भी प्रेम विवाह नहीं कर सकता. लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. हसमुखभाई वालंद मांग कर रहे हैं कि इस कानून को जल्द लागू किया जाए ताकि कोई भी बेटी ऐसा कदम न उठाए. बेटी के लव मैरिज से माता-पिता इतने दुखी हैं कि वो ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











