
बेटी को बना दिया 'स्त्री-2' का सिरकटा... वीडियो में देखें कैसे किया ये कारनामा
AajTak
एक शख्स ने अपनी बेटी को स्त्री-2 फिल्म के सिरकटा भूत बना दिया. सोशल मीडिया पर ये 'घोस्ट गर्ल' काफी वायरल हो रही है. आप भी देखें कैसे पिता ने बेटी को ट्रांसफॉर्म किया.
सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ काफी दिलचस्प होते हैं, जिन पर नजरें थम जाती है. पिता और उसकी बेटी का ऐसा ही एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पिता बच्ची को हॉलोविन फेस्ट के लिए तैयार कर रहा है. वीडियो का अंत देख आप हैरान हो जाएंगे.
इंस्टाग्राम पर @justinflom नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. यूजर ने इसका कैप्शन -'दिस डैड विन्स हॉलोविन' दिया है. इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे एक पिता अपनी बेटी को सिरकटा भूत की तरह तैयार कर रहा है. जब वह बेटी को पूरी तरह से तैयार कर देता है, तो उसे देख कोई भी चौंक जाएगा. इसलिए पिता हॉलोविन फेस्ट में अपनी बेटी की जीत का दावा कर रहा है.
पिता ने बेटी को कैसे बना दिया सिरकटा भूत बच्ची भी इस दौरान खूब मजे ले रही है. पापा और बेटी दोनों खुशी-खुशी हॉलोविन की तैयारी में लगे हुए हैं. वीडियो में पहले तो समझ नहीं आता है कि बच्ची के साथ शख्स क्या करने वाला है. वीडियो के अंत में जब वह पूरी तरह से तैयार हो जाती है, तब वह अमेजिंग दिखती है. इसके बाद आप दोबार वीडियो देखेंगे.
वीडियो देख चौंक जाएंगे क्योंकि बच्ची को उसके पिता इस तरीके से तैयार करते हैं कि देखकर लगता है बच्ची अपना कटा हुआ सिर थाली में लेकर चल रही है. अगर इस पूरे वीडियो को न देखकर सिर्फ इसका अंत किसी को दिखाया जाए, तो एक बार के लिए कोई भी चौंक सकता है.
वीडियो का अंत है मजेदार यह क्यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में जब बच्ची दौड़ती है तो ऐसा लग रहा है कि एक सिरकटा भूत अपना सिर थाली में लेकर दौड़ रहा है. इस ट्रांसफॉर्मेशन में बच्ची काफी प्यारी लग रही है. इस वीडियो को एक बार देखने के बाद कोई भी इसे बार-बार देखना चाहेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











