
'बेटी के लिए जान भी चली जाए तो गम नहीं', CM से मिलकर अंकिता भंडारी की मां ने लगाई गुहार
AajTak
देहरादून में अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी का भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बेटी के लिए न्याय की लड़ाई में जान भी चली जाए तो कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने बेटी के संघर्ष भरे जीवन और अधूरे सपनों का जिक्र करते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए नजर आ रही हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि माता-पिता के लिए उनकी संतान से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं होता. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इस न्याय की लड़ाई में उनकी जान भी चली जाए तो उन्हें कोई अफसोस नहीं होगा, लेकिन उनकी बेटी को इंसाफ जरूर मिलना चाहिए.
'बेटी के लिए जान भी चली जाए तो गम नहीं'
सोनी देवी ने कहा कि अंकिता ने बचपन से ही गरीबी और कठिनाइयों का सामना किया. परिवार के साथ रहते हुए उसने संघर्ष भरे दिन देखे और बहुत दुख झेले. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मेहनती थी और अपने दम पर आगे बढ़ना चाहती थी. जब उसके जीवन में अच्छे दिन आने वाले थे, जब वह अपने सपनों को साकार करने की ओर बढ़ रही थी, उसी समय उसके साथ जो कुछ हुआ, वह पूरे देश के सामने है. मां की आंखों से छलकते आंसुओं और कांपती आवाज ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया.
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान है. सोनी देवी ने सवाल उठाया कि आखिर एक सामान्य परिवार की बेटी को न्याय पाने के लिए इतनी लंबी और कठिन लड़ाई क्यों लड़नी पड़ रही है.
देहरादून में छलका अंकिता की मां का दर्द

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






