
बेटी की शादी से 1 दिन पहले मां को पता चला कैंसर, फिर...
AajTak
एक महिला ब्रेन कैंसर से जूझ रही थी. इसके बाद उनकी कीमोथेरिपी और रेडियोथेरिपी की शुरुआत हुई. महिला बाद में बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस की चपेट में भी आ गई थी.
एक महिला को अपनी बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले पता चला कि वो ब्रेन कैंसर से जूझ रही हैं. लेकिन, उन्होंने ब्रेन कैंसर की बात सीक्रेट रखी ताकि परिजन धूमधाम से शादी का आनंद उठा सकें.
केली डोरान चार बच्चों की मां हैं, वह गार्सटन (ब्रिटेन) में रहती हैं. 18 नवम्बर को उनको बताया गया कि वो ब्रेन ट्यूमर के तीसरे स्टेज से ग्रस्त हैं. वह तब अपने पति गारेथ के साथ अस्पताल गई थीं.
इसके ठीक अगले दिन उनकी बेटी की शादी थी, इस दौरान उन्होंने खुद को इस तरह दिखाया कि वो पूरी तरह ठीक हैं. फिर तीन दिन बाद उन्होंने अपने परिवार को ट्यूमर के बारे में बता दिया.
दिसंबर में हुई महिला की सर्जरी 'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, केली ने 6 महीनों के दौरान कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को झेला. उनके ट्यूमर के एक हिस्से को सर्जरी के बाद दिसंबर में हटा दिया गया.
बेटी ने बताया मां ने क्या झेला केली की सबसे बड़ी बेटी जॉर्जिया फॉरमैन 26 साल की हैं. उन्होंने ECHO को बताया, 'अक्टूबर में मां को दौरा पड़ा, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि क्या चल रहा है? एक एंबुलेंस आई क्योंकि वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही थीं.
इसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्हें बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे, उन्हें दवा दी गई और वापस घर भेज दिया गया. कुछ दिनों बाद उन्हें फिर दौरा पड़ा. फिर उन्हें नवम्बर में एक और दौरा आया, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया.' केली का फिर एमआरआई स्कैन हुआ. जिसमें सामने आया कि उन्हें ट्यूमर है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












