
बेगूसराय: महिलाओं को बंधक बनाकर कराता था देहव्यापार, मुख्य सरगना शमशेर खलीफा गिरफ्तार
AajTak
बेगूसराय में नाबालिग लड़की और महिलाओं को बंधक बनाकर देह व्यापार करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका नाम जिले का टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था. उसके खिलाफ हत्या और देह व्यापार के कई मामले दर्ज हैं. उसका नेटवर्क कटिहार, पूर्णिया समेत बिहार के कई जिलों में फैला है.
बेगूसराय पुलिस ने शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है. वह लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गैंग का मुख्य सरगना है. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला शमशेर खलीफा बिहार के कई जिलों में वेश्यावृत्ति का संगठित गिरोह चलता था.
वह नाबालिक लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का काम करता था. पिछले महीने भी शमशेर खलीफा के बलिया ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. वहां से दो लड़की को बचाया गया था. इस दौरान 7 महिलाओं और 8 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. उस दिन से वह भाग गया था, लेकिन टीम लगातार लगी हुई है उसकी गिरफ्तारी की गई है.
शमशेर पर दर्ज हैं हत्या और वेश्यावृत्ति के मामले एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शमशेर खलीफा पर एक हत्या सहित वेश्यावृत्ति के चार मामले दर्ज हैं. वेश्यावृत्ति के धंधे से उसने काफी संपत्ति अर्जित की है. उसकी संपत्ति को भी जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी.
अब पुलिस दिलाएगी शमसेर को सजा बेगूसराय के अलावा शमशेर खलीफा का नेटवर्क कटिहार, पूर्णिया सहित कई जिलों में फैला है. यहां यह नाबालिक लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलता था. एसपी ने कहा कि जल्द ही इस पर चार्जशीट दाखिल कर ट्रायल चलाया जाएगा. इसे सजा दिलवाने का काम पुलिस करेगी.
लड़कियों की खरीद-बिक्री में आएगी कमी हाल के दिनों में देह व्यापार से जुड़े कई लोगों को आजीवन कारावास की सजा तक दिलाई गई है. शमशेर खलीफा के गिरफ्तारी से इलाके में वेश्यावृत्ति और नाबालिक लड़कियों की खरीद बिक्री में कमी आएगी. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि गिरफ्तार शमशेर खलीफा जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में भी शामिल था. इस पर हत्या का भी मामला दर्ज है.
गिरफ्तारी के लिए बनाई थी विशेष टीम- एसपी बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर देह व्यापार कराना शमशेर खलीफा का पुश्तैनी धंधा है. इसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. पिछले महीने बलिया थाना क्षेत्र के अड्डे पर छापेमारी के दौरान वह बच निकला था. मगर, टीम की उस पर नजर थी. इसी कड़ी में उसकी गिरफ्तारी की गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











