
बेंगलुरु में खौफनाक घटना, नशे में धुत पांच लोगों ने घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
AajTak
बेंगलुरु ग्रामीण के गंगोंदनहल्ली गांव में देर रात तीन युवकों ने एक महिला से गैंगरेप किया. घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में थे. महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
बेंगलुरु ग्रामीण के गंगोंदनहल्ली गांव में देर रात एक महिला से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे से लेकर आधी रात 12:15 बजे के बीच हुई.
जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में थे. उन्होंने महिला के घर का दरवाजा खटखटाया और जब उसने दरवाजा खोला तो वे जबरन अंदर घुस गए. आरोपियों ने उसे पास के कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया.
जबरन घर में घुसकर महिला से गैंगरेप
पीड़िता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है और बेंगलुरु में किराए पर रह रही थी. घटना के बाद उसने तुरंत मदनायकनहल्लि थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रेप के बाद महिला के दो मोबाइल फोन और ₹25,000 नकद भी लूट लिए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.
इस घटना पर बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी सीके बाबा ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं. उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है और तलाशी अभियान जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











