
बेंगलुरु में इंटरनेशनल कॉल को लोकल बनाने वाले बड़े टेलीकॉम रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी UAE भागा
AajTak
बेंगलुरु पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल को लोकल में बदलने वाले गैर-कानूनी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है. मौके से 28 SIM बॉक्स, 1,193 SIM कार्ड, लैपटॉप-राउटर सहित 40 लाख का सामान जब्त किया गया है. जबकि इस रैकेट का सरगना दुबई भाग गया है.
Bengaluru illegal telephone exchange exposed: बेंगलुरु पुलिस ने एक बड़े टेलीकॉम रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो इंटरनेशनल कॉल को अवैध तरीके से लोकल कॉल में बदलकर सरकार और टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा रहा था. इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता भी बढ़ा दी है.
पुलिस की यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज-2 में देवराज बिल्डिंग की चौथी मंज़िल से शुरू हुई. जहां एक गुप्त टेलीफोन एक्सचेंज चलाया जा रहा था, जिसमें खास तकनीक की मदद से कॉल्स को ट्रांसफॉर्म किया जाता था. यह तरीका पूरी तरह गैर-कानूनी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा माना जाता है.
वोडाफोन की शिकायत से खुला मामला इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब वोडाफोन ने 28 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. कंपनी ने बताया कि उनके नेटवर्क पर कई ऐसे पैटर्न दिखे जो SIM बॉक्स के अवैध इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहे थे. शिकायत में कहा गया कि आरोपी इंटरनेशनल कॉल को बिना अनुमति लोकल कॉल में बदल रहा था, जिससे न सिर्फ तकनीकी सिस्टम खतरे में आ रहा था, बल्कि सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा था. इस शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी.
28 SIM बॉक्स और 1,193 SIM कार्ड जब्त जांच के दौरान CCB की साइबर क्राइम पुलिस ने मौके पर छापा मारा और भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं. जिनमें 28 SIM बॉक्स, 1,193 SIM कार्ड, एक लैपटॉप, तीन राउटर और एक MI पोर्टेबल CC कैमरा शामिल थे. ये सभी उपकरण इंटरनेशनल कॉल ट्रैफिक को छलपूर्वक लोकल रूट में डायवर्ट करने के काम आते थे. पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये है.
SIM बॉक्स का इस्तेमाल पुलिस की शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि सिम कार्ड और सिम बॉक्स दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग साइबर अपराधों में किया जाता था. SIM बॉक्स के जरिए बड़ी संख्या में कॉल एक साथ प्रोसेस की जाती हैं, जिससे कॉल की असली लोकेशन छिप जाती है. इससे सुरक्षा एजेंसियों को नुकसान होता है और कॉल ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है. पीटीआई के मुताबिक, अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल और किन-किन साइबर फ्रॉड में किया गया.
आरोपी की तलाश तेज कॉल एक्सचेंज ऑपरेट करने वाला मुख्य आरोपी केरल का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि रैकेट चलाने के बाद आरोपी भारत से भाग गया था और फिलहाल वह दुबई में छिपा हुआ है. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










