
बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी को एक साथ आया ई-मेल, पहुंची पुलिस कर रही जांच
AajTak
पुलिस ने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एहतियात के तौर पर धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों से छात्रों को बाहर निकाला और जांच शुरू की. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित एक प्ले स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ.
बेंगलुरु में कम से कम 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी इन स्कूलों को ईमेल के जरिए भेजी गई है. बसवेश्वरनगर के नेपेल और विद्याशिल्पा समेत सात स्कूलों को और येलहंका इलाके में स्थित अन्य निजी स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं. पुलिस ने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एहतियात के तौर पर धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों से छात्रों को बाहर निकाला और जांच शुरू की. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित एक प्ले स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












