
बेंगलुरु के फॉर्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर 102 लोगों को पकड़ा
AajTak
बेंगलुरु के देविगेरे क्रॉस के पास एक फार्महाउस में चल रही संदिग्ध रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 102 लोगों को हिरासत में लिया. गांजा बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. पार्टी व्हाट्सऐप ग्रुप के ज़रिए आयोजित की गई थी. आयोजकों पर केस दर्ज किया गया है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में शनिवार देर शाम एक संदिग्ध रेव पार्टी का खुलासा हुआ. पुलिस ने छापा मारकर 100 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया, जबकि मौके से गांजा भी बरामद किया गया है.
यह कार्रवाई कग्गलिपुरा पुलिस स्टेशन की टीम ने बेंगलुरु साउथ ज़िले के एसपी आर. श्रीनिवास गौड़ा के नेतृत्व में की. पुलिस के अनुसार, पार्टी देविगेरे क्रॉस के पास एक फार्महाउस में चल रही थी.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह रेव पार्टी एक व्हाट्सऐप ग्रुप के ज़रिए आयोजित की गई थी. पार्टी में शामिल अधिकांश लोग बेंगलुरु के रहने वाले 20–30 वर्ष के युवा थे. कई प्रतिभागी आईटी क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं.
गांजा बरामद, मेडिकल जांच के लिए भेजे गए सभी लोग
छापेमारी के दौरान पुलिस ने थोड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. सभी 102 लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई. ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे नशे के प्रभाव में थे या नहीं.
पुलिस के अनुसार, सभी को जांच के बाद रिहा कर दिया गया, लेकिन जैसे ही रिपोर्ट आती है, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










