
बूझो तो जानें, Anand Mahindra सब से पूछते हैं- कैसे बना ये झूमर?
AajTak
आनंद महिंद्रा ट्विटर पर अक्सर कुछ हटकर शेयर करते हैं. शुक्रवार को भी उन्होंने एक अनोखे ‘झूमर’ की तस्वीर शेयर की, साथ ही एक बढ़िया पोस्ट भी लिखी.
बूझो तो जानें, अबकी बार ये सवाल आपके किसी दोस्त ने नहीं, बल्कि देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने किया है. वो भी एक अनोखे ‘झूमर’ के बारे में. उन्होंने अपने ट्विटर (Anand Mahindra Twitter) पर अलग तरह के झूमर की फोटो शेयर की है.
सबसे पूछता हूं-कैसे बना ये झूमर
जो फोटो आनंद महिंद्रा ने शेयर की है, वो उनकी कंपनी के बोर्ड रूम में लगे झूमर की है. आनंद महिंद्रा के ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) से पता चलता है कि उन्हें लोगों से ‘ये झूमर कैसे बना है?’ पूछकर बड़ा मजा आता है. केवल कारों से असली मोहब्बत करने वाले ही इस झूमर के बारे में कुछ बता सकते हैं.
Jeep की ग्रिल से बना झूमर
ये झूमर बना है Willys Jeep की ग्रिल से. इसके बारे में महिंद्रा ग्रुप की चीफ कस्टमर और ब्रांड ऑफिसर आशा खरगा ने भी एक ट्वीट किया है. इसमें लिखा है, ‘1947 में महिंद्रा एंड महिंद्रा को USA की Williys Jeep को असेंबल करने का लाइसेंस मिला था. ताकि नए-नए आजाद हुए भारत की सड़कों पर ये गाड़ी फर्राटा भर सके. कभी सड़क पर दहाड़ मारने वाली ये गाड़ी, छत पर भी कितनी सुंदर और एलिगेंट दिख सकती है. Jeep की ग्रिल से बना ये शानदार झूमर अब हमारे बोर्ड रूम की शोभा बढ़ाता है.
I enjoy asking visitors if they can make out what elements the lamp fixture is made of. Only real car lovers figure it out without any prompting…😊 https://t.co/0b7wzPF8sY

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











