
बुलेट की टंकी पर लड़की, पीछे ड्राइवर, होली पर रोमांस का Video वायरल
AajTak
बुलेट के पेट्रोल टैंक पर लड़की बैठी हुई है. और पीछे वाली सीट पर ड्राइवर है. दोनों के रोमांस का Video वायरल हो गया है. ये वीडियो जयपुर का है. जयपुर के मुख्य सड़क मार्ग पर कपल जब बाइक लेकर कपल जा रहा था तो आसपास की सवारियों ने इसका वीडियो बना लिया.
बुलेट के पेट्रोल टैंक पर लड़की, पीछे ड्राइवर... दोनों के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो राजस्थान के जयपुर शहर का है. दोनों ही होली के रंग में नजर आ रहे हैं. बाइक पर एक दूसरे के गले लगे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का है. कपल ने इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर रख दीं. दोनों ने इस दौरान हेलमेट भी नहीं पहना था.
वायरल वीडियो में जिस बुलेट बाइक पर प्रेमी जोड़ा सफर कर रहा है, उसका नंबर राजस्थान का ही है. अब यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंच चुका है. आरोपी बुलेट बाइक चालक की तलाश की जा रही है, इसी आधार पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
अजमेर भी सामने आया ऐसा मामला ठीक इसी तरह का मामला अजमेर भी सामने आया था. जहां कपल एक बाइक पर रोमांस करता दिखा. दोनों ही लोग एक दूसरे के गले लगे हुए थे. इसके बाद क्रिस्टियन गंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ करन सिंह ने वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया था. एसएचओ करन सिंह ने बताया कि बाइक सवार 24 साल का युवक है, जिस लड़की को उसने बाइक पर गले लगाया वह नाबालिग बताई गई है. इस मामले में आरोपी युवक से पूछताछ भी गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











