
बुलेटप्रूफ जैकेट, ड्रोन्स... उत्तर कोरिया लौटे किम जोंग को रूस से क्या क्या गिफ्ट मिले?
AajTak
किम जोंग एक हफ्ते के रूस के दौरे पर थे. रूस में उनका भव्य स्वागत किया गया. किम ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ 5 घंटे की बैठक भी की. रूस से किम जोंग को कई गिफ्ट भी मिले हैं. प्रिमोरी के गवर्नर ने बुलेटप्रूफ जैकेट और ड्रोन का एक सेट गिफ्ट किया.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक हफ्ते के रूस दौरे के बाद अपने देश वापस लौट आए. अपनी स्पेशल ट्रेन से रूस दौरे पर गए किम जोंग को उत्तर कोरिया लौटते वक्त कुछ खास गिफ्ट भी मिले. इन उपहारों में बुलेटप्रूफ जैकेट और ड्रोन्स मिले. इन गिफ्ट ने पश्चिम देशों की चिंता को और बढ़ा दिया है. किम जोंग ने रूस की अपनी यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की. इसके बाद संभावना बढ़ गई कि उत्तर कोरिया यूक्रेन पर हमले में सहायता के लिए रूस को हथियार प्रदान कर सकता है.
किम जोंग बहुत कम विदेश यात्रा पर जाते हुए देखे जाते हैं. रूस में उनका भव्य स्वागत किया गया. अपने दौरे के अधिकांश समय में किम जोंग ने मिलिट्री साइट्स का दौरा किया. उत्तर कोरिया पर भारी प्रतिबंध लगे हुए हैं, ऐसे में उसे एनर्जी से फूड और सैन्य प्रौद्योगिकी तक हर चीज की जरूरत है.
किम को रूस से मिले ये खास गिफ्ट
रूसी राज्य मीडिया TASS के मुताबिक, किम जोंग को पूर्वी रूसी क्षेत्र प्रिमोरी के गवर्नर ने बुलेटप्रूफ जैकेट और ड्रोन का एक सेट गिफ्ट किया. TASS के मुताबिक, यह जैकेट छाती, कंधे, गले और कमर पर सुरक्षा प्रदान करता है. यह अन्य सिक्योरिटी जैकेट की तुलना में बहुत हल्का भी है.
रूसी मीडिया के मुताबिक, किम को उसी क्षेत्र में बने 5 कामिकेज ड्रोन, साथ ही एक जेरेनियम -25 एयरक्राफ्ट टाइफ टोही ड्रोन भी गिफ्ट किया गया. इसके अलावा स्पेशल कपड़ों का एक सेट भी उन्हें गिफ्ट किया गया, जो थर्मल इमेजिंग कैमरों के लिए इनविजिबल है.
किम जोंग को दी गई भव्य विदाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







