
बुर्का पहनकर कॉलेज में नाचे इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स, प्रबंधन ने चार लड़कों को कर दिया सस्पेंड
AajTak
कर्नाटक के मंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में चार स्टूडेंट्स ने बुर्का पहनकर डांस किया. इसका वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा. इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने चारों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया. प्रबंधन ने कहा है कि छात्रों ने मंच पर आकर अचानक डांस किया. जिस गाने पर उन्होंने डांस किया, वह कार्यक्रमों की सूची में नहीं था. छात्र विशेष समुदाय के हैं और उन्हें निलंबित कर दिया है.
कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु शहर (Mangaluru) में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बुर्का पहनकर आइटम सॉन्ग पर डांस किया. इसका वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा. इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने चारों स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया है. कॉलेज की ओर से कहा गया है कि स्टूडेंट्स कार्यक्रम खत्म होने के बाद स्टेज पर चढ़ गए थे, और डांस करने लगे.
जानकारी के अनुसार, मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान स्टेज पर बुर्का पहनकर छात्र-छात्राओं ने डांस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अधिकारियों ने कहा कि शहर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था. इसमें कुछ छात्रों ने बुर्का पहनकर स्टेज पर आकर फिल्मी गाने पर डांस किया. इसका वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस डांस को आपत्तिजनक और अनुचित' करार दिया.
मामले की जांच के बाद की गई कार्रवाई
इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच करवाकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य रियो डिसूजा ने कहा कि प्रबंधन ने मुस्लिम समुदाय के चारों छात्रों को निलंबित कर दिया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










