
'बुजुर्ग हैं, मीडिया वाले कुरेदते हैं', Shafiqur Rahman के बचाव में आए Akhilesh Yadav
AajTak
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बचाव में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद उतर गए हैं. अखिलेश यादव ने अपने सांसद को बुजुर्ग बताया और ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग शख्स को मीडिया वाले कुरेदते हैं. अखिलेश यादव ने सफाई दी कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिला के हित की बात करती है. बता दें कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 करने के सरकारी फैसले पर समाजवादी सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने आपत्तिजनक बयान दिया था. देखें और क्या बोले अखिलेश यादव.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












