
बुजुर्ग से ठगे 2 करोड़ 52 लाख... दुबई में बैठे पाकिस्तानी नागरिक से संपर्क में था आरोपी, इंटरनेशनल रैकेट का पर्दाफाश
AajTak
पुणे के सटे पिंपरी-चिंचवड़ की साइबर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसने एक बुजुर्ग से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ 52 लाख रुपये की ठगी की. आरोपी का दुबई में पाकिस्तान के नागरिक से कनेक्शन होने की जानकारी सामने आई है, जो एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का हिस्सा है.
पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ की साइबर पुलिस ने एक ऐसे शातिर को पकड़ा है, जो अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गिरोह से जुड़ा हुआ था. आरोपी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे रिटर्न का लालच देकर 2 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपये की ठगी की. इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी का सीधा कनेक्शन दुबई में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक से निकला है, जो इस साइबर फ्रॉड के पीछे मुख्य भूमिका निभा रहा था.
साइबर पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग से फेसबुक के जरिए संपर्क किया. उसने खुद को एक निवेश सलाहकार बताया और शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट पर बेहतर रिटर्न का लालच दिया. इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग को एक WhatsApp ग्रुप से जोड़ा और एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा.
इस ऐप के जरिए बुजुर्ग को शेयर बाजार में इनवेस्टमेंट की प्रक्रिया दिखाई गई और उन्हें यकीन दिलाया गया कि इससे उन्हें जबरदस्त रिटर्न मिलेगा. शुरुआत में थोड़ा बहुत प्रॉफिट दिखाकर बुजुर्ग को भरोसे में लिया और बार-बार इनवेस्टमेंट करने को कहा.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कंपनी अंसल पर शिकंजा, 50 लाख से अधिक की ठगी का आरोप, पांच और केस दर्ज
इसके बाद इनवेस्ट की गई राशि वापस निकालने की कोशिश करते ही बुजुर्ग से ब्रोकरेज फीस, हाई ट्रांजेक्शन चार्जेस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन विड्रॉल प्लेटफॉर्म चार्ज आदि के नाम पर भुगतान करने को कहा गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












