
बीमा पॉलिसी का झांसा, जाली डॉक्यूमेंट और फर्जी कॉल... CBI ने किया इंटरनेशनल इंश्योरेंस स्कैम का भंडाफोड़
AajTak
CBI Fake Insurance Scam: सीबीआई ने महाराष्ट्र के नासिक में छापेमारी कर ब्रिटिश नागरिकों को फर्जी बीमा पॉलिसियों के नाम पर ठगने वाले दो कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है. एजेंट और सरकारी अफसर बनकर आरोपी विदेशी नागरिकों से पैसे वसूलते थे. इससे जुड़े दो संचालक गिरफ्तार किए गए हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में छापेमारी के दौरान सीबीआई ने ठगी के एक इंटरनेशनल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यहां सक्रिय दो फर्जी कॉल सेंटरों को ध्वस्त किया है. ये कॉल सेंटर एजेंट और सरकारी अधिकारी बनकर ब्रिटिश नागरिकों को झांसा देते थे. उनसे बीमा पॉलिसियों के नाम पर लाखों रुपए ठग लेते थे. इस रैकेट में काम करने वाले दो आरोपियों गणेश और श्याम कामनकर को गिरफ्तार किया गया है.
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी के तहत इस रैकेट का संचालन कर रहे थे. आरोप है कि कॉल सेंटर से किए जाने वाले कॉल्स में आरोपी खुद को बीमा एजेंट और सरकारी अधिकारी बताकर ब्रिटिश नागरिकों को टारगेट करते थे. उनको ये कहकर जाल में फंसाया जाता था कि जीवन सुरक्षा और बेहतर निवेश के लिए बीमा पॉलिसी जरूरी है.
इस फर्जीवाड़े की सूचना लगातार मिल रही थी. इसके बाद सीबीआई ने इस मामले जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि इन कॉल सेंटरों में करीब 60 कर्मचारी काम कर रहे थे. ये लोग वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल तकनीक का इस्तेमाल कर विदेशी कॉल्स करते थे और अपने नंबर छिपाने के लिए नकली फोन आईडी जनरेट करते थे. इसके लिए कर्मचारियों को बकायदा स्क्रिप्ट तक दी जाती थी.
सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, इसके जरिए वे पीड़ितों को झांसे में लेकर उनसे उनके क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी तक हासिल कर लेते थे. इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए जाते थे. पीड़ितों से वसूली गई रकम पेपाल और पारंपरिक बैंकिंग चैनलों के जरिए भारत तक पहुंचाई जाती थी. इस ठगी से जुड़ी रकम करोड़ों तक पहुंच सकती है. इस रैकेट ने बड़ी संख्या में लोगों को शिकार बनाया था.
छापेमारी के दौरान सीबीआई ने बड़ी मात्रा में डिजिटल और फिजिकल सबूत बरामद किए हैं. इनमें पीड़ितों का डेटा, फर्जी बीमा पॉलिसी स्क्रिप्ट, आठ मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर और पांच लाख रुपए की नकदी शामिल है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने नासिक और ठाणे (कल्याण) में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेशकर के सीबीआई ने हिरासत में ले लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










