
बीमार हुईं उर्फी जावेद, दुबई में बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो, बदला हुलिया देख लोग हैरान
AajTak
उर्फी जावेद इन दिनों दुबई पहुंची हुई हैं. अब वो दुबई में शूट करने गई हैं या फिर घूमने ये तो नहीं पता, लेकिन दुबई जाकर उर्फी की तबीयत बिगड़ गई है. उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हॉस्पिटल के बेड से एक वीडियो शेयर किया है. फैंस उर्फी के लिए परेशान हो रहे हैं.
...लगता है उर्फी जावेद को किसी की नजर लग गई है. अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन से लोगों के होश उड़ाने वाली उर्फी जावेद अचनाक बीमार हो गई हैं. उर्फी की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा. उर्फी को अस्पताल में देखकर उनके तमाम फैंस परेशान हो रहे हैं.
बीमार हुईं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद इन दिनों दुबई पहुंची हुई हैं. अब वो दुबई में शूट करने गई हैं या फिर घूमने ये तो नहीं पता, लेकिन दुबई जाकर उर्फी की तबीयत बिगड़ गई है. उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हॉस्पिटल के बेड से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियों में वो बता रही हैं कि उन्हें Laryngitis ( वॉयस बॉक्स का इंफेक्शन) हुआ है. वे अपनी बीमारी के बारे में अपने किसी फ्रेंड से बात कर रही हैं, लेकिन डॉक्टर उन्हें बात करे से मना कर देता है.
बीमारी में उर्फी का लुक काफी बदला-बदला नजर आ रहा है. उर्फी की आंखों के नीचे काफी ज्यादा डार्क सर्कल्स हो गए हैं. बिना मेकअप और बीमारी की वजह से उर्फी काफी बदली हुई नजर आ रही हैं. उर्फी का मुरझाया हुआ चेहरा देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं.
उर्फी के लिए फैंस कर रहे दुआएं

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












