
बीमार बेटियां, विदेश की प्रॉपर्टी और दैवीय साया... पुणे के कपल से 14 करोड़ की ठगी की सनसनीखेज कहानी
AajTak
पुणे में अंधविश्वास की ऐसी चौंकाने वाली कहानी सामने आई है, जिसमें एक कपल अपनी बीमार बेटियों के इलाज की उम्मीद में एक महिला के झांसे में आकर करीब 14 करोड़ रुपये गंवा बैठे. आरोपी महिला खुद को किसी दिव्यात्मा का माध्यम बताती थी. तीन साल तक ‘चमत्कार’ के नाम पर परिवार से पैसा, घर, जमीन, यहां तक कि विदेश में मौजूद प्रॉपर्टी तक बिकवा दी.
यह कहानी पुणे में रहने वाले एक परिवार की है. निजी फर्म में कार्यरत पति-पत्नी की जिंदगी अपने घर, नौकरी और दो प्यारी बेटियों के साथ गुजर रही थी. इनकी दो बच्चियों की बीमारी ने माता-पिता को झकझोर कर रख दिया. एक बेटी को एलोपेशिया (सिर के बाल झड़ना) और दूसरी को भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या थी. इलाज, डॉक्टर, दवाइयां सब कुछ आजमाया जा चुका था, लेकिन राहत नहीं मिली. यहीं से शुरू होती है एक ऐसी कहानी जो अंधविश्वास, भरोसे और दहला देने वाली ठगी तक जा पहुंचती है.
जानकारी के अनुसार, एक दिन एक पड़ोसी के माध्यम से इस कपल की मुलाकात होती है वेदिका कुणाल पंढरपुरकर से. वेदिका अपने आपको साधारण महिला नहीं, बल्कि यह कहती थी कि उनके शरीर में समय-समय पर पुण्यात्मा का प्रवेश होता है. वह बड़े शांत स्वर में कहती थी- बाबा खुद आए हैं तुम्हारे घर की बच्चियों को ठीक करने… लेकिन इसके लिए पूर्ण त्याग और दान जरूरी है.
दंपति, जिनकी दुनिया बस अपनी बेटियों की खुशी थी, एक उम्मीद की किरण देख लेते हैं. वेदिका की आंखें बंद होतीं, वह कांपती, बदली हुई आवाज में बोलती- बेटियों की बीमारी जल्द खत्म होगी… लेकिन तुम्हें घर में नारियल, सुपारी, काले पत्थर रखने होंगे और महादान देना होगा.
यह भी पढ़ें: स्याह रात, उल्लू की बलि और तांत्रिकों का तिलिस्म… उज्जैन के महाश्मशान में तंत्र साधना की रहस्यमय कहानी
धीरे-धीरे वेदिका उसके पति कुणाल और उनके साथी दीपक खडके ने इस कपल को विश्वास के ऐसे जाल में फंसाया कि वे अपनी पूरी जिंदगी की कमाई दान करने लगे. सबसे पहले बेचा गया छोटा घर. फिर खेत, जमीन, और विदेश में मौजूद उनकी प्रॉपर्टी. बेटियों को ठीक करने की 'मन्नत' में उन्होंने सोना गिरवीं रखा, बैंक से कर्ज लिया और खाते से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करते गए.
तीन साल में 14 करोड़ रुपये तक पहुंची रकम

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









