
बीमारी कैंसर की, इलाज Disprin से... पाकिस्तान की हालत पर बोले इमरान खान
AajTak
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि हमारे मुल्क की स्थिति कैंसर से पीड़ित रोगी जैसी है, लेकिन हमारे हुक्मरान इसका इलाज सिरदर्द दूर करने वाली गोली डिस्पिरिन से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी स्थिति अब श्रीलंका जैसी हो चुकी है.
पाकिस्तान में बदतर आर्थिक हालत के बीच राजनीतिक ड्रामेबाजी भी जारी है. पाकिस्तान में अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान की आतंक रोधी कोर्ट ने इमरान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है. ये मामला चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन से जुड़ा है. इस मामले की सुनवाई में इमरान खान के हाजिर नहीं होने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत नहीं दी.
इस बीच इमरान खान ने पाकिस्तान की तुलना श्रीलंका से की है. इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान अभी वहीं है जहां कुछ दिनों पहले श्रीलंका था. उन्होंने कहा कि आगे स्थिति और भी खराब होगी. इमरान खान ने पाकिस्तान की तुलना कैंसरग्रस्त मरीज से करते हुए कहा कि इस मुल्क की हालत कैंसर से पीड़ित रोगी जैसी है, लेकिन जिसका इलाज डिस्पिरिन टैबलेट से किया जा रहा है. बता दें कि डिस्पिरिन सिरदर्द की मामूली दवा है.
इमरान खान ने कहा पाकिस्तान रोजाना अनिश्चितता के भंवर में डूबता जा रहा है. इमरान खान ने कहा कि रेटिंग एजेंसी फिच ने पाकिस्तान की रेटिंग और भी नीचे कर दी है और इसे 'CCC'पर लाकर रख दिया है. इसका मतलब है कि हमलोग श्रीलंका के स्तर तक पहुंच गए हैं.
पाकिस्तान के मिनी बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान ने कहा कि इस बजट से जनता पर महंगाई की मार और पड़ेगी. उन्होंने कहा कि मुल्क की समस्याओं का एकमात्र समाधान चुनाव है.
पूर्व पीएम ने कहा कि सरकार ने आटा, घी, दाल, चिकेन और दूसरी जरूरी चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी को सच्ची स्वतंत्रता के लिए एक राष्ट्र के रूप में एक साथ लड़ना होगा क्योंकि गुलामी की जंजीरें अपने आप कभी नहीं गिरती हैं. जंजीरों को तोड़ना होगा.
गौरतलब है कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 2.9 अरब डॉलर रह गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि ये रकम मात्र 15 दिनों के आयात के लिए पर्याप्त है. पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज पाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है. पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच 10 दिनों तक बातचीत हुई, लेकिन इसका कोई समाधान अबतक नहीं निकल सका है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








