
'बीबी अभी जिंदा है...', मौत की अफवाहों के बीच कॉपी पीते नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू- VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर चल रही मौत की अफवाहों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कॉपी पीते नजर आ रहे हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर उन अफवाहों के बीच सामने आया है, जिनमें उनके निधन की झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'लोग कह रहे हैं कि बीबी (नेतन्याहू का निकनेम) मर गया है. क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?' इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.'
ये अटकलें उस समय शुरू हुईं जब बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ईरान युद्ध को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दिख रहे थे. वीडियो पोस्ट होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं. करीब 35 सेकंड के आसपास छोटी उंगली के पास दिखाई देने वाले अतिरिक्त मांस के टुकड़े को कुछ लोगों ने छठी उंगली समझ लिया और इसे एआई से बनी तस्वीर की गड़बड़ी बताया.
ताजा वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू कह रहे हैं कि उन्हें कॉफी बेहद पसंद है और अपने लोगों से भी उतना ही लगाव है. उन्होंने युद्ध की इस घड़ी में इजरायली नागरिकों की हिम्मत और धैर्य की सराहना करते हुए कहा, 'हमारे देश के लोगों का यही जज्बा मुझे, सरकार को, इजरायली सुरक्षा बलों और मोसाद को ताकत देता है.' नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजराइल ईरान पर कड़े हमले कर रहा है और लेबनान में भी कार्रवाई जारी है. हालांकि उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से वह अभी सभी जानकारी साझा नहीं कर सकते.
אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बाहर निकलते समय ताजी हवा जरूर लें, लेकिन किसी सुरक्षित शेल्टर के पास ही रहें और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करते रहें. वीडियो के अंत में नेतन्याहू ने कॉपी शॉप के अटेंडेंट से मजाक करते हुए कहा, 'कॉफी के लिए धन्यवाद, यह शानदार है… बस इसकी कैलोरी को लेकर थोड़ा शक है.' इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार को दावा किया कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. साथ ही उसने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी थी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप-नेतन्याहू के शुरू किए युद्ध की असल कीमत चुका रहा UAE! झेल रहा सबसे ज्यादा ईरानी हमले

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










